OTW निर्वाचन समिति को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि निदेशक मंडल के नए सदस्यों की तैनाती के लिए 2026 चुनाव की समय-सीमा पोस्ट कर दी गई है। इस साल का चुनाव अगस्त 14-17 को होगा। इसका मतलब है कि कर्मचारियों के लिए अपनी उम्मीदवारी घोषित करने की समय सीमा जून 19 है। हमेशा की तरह, चुनाव सदस्यता की समय सीमा 30 जून है। यदि आप मतदान में रुचि रखते हैं, तो कृपया सुनिश्चित करें कि उस तिथि से आपकी सदस्यता सक्रिय है। रसीद UTC में दिनांकित किये जाते हैं। कृपया अपने दान की तिथि के लिए अपनी रसीद को जांचें। यदि… Read more
2025 के OTW चुनावी सांख्यिकी
अब जबकि 2025 के चुनाव समाप्त हो चुके हैं, हम आपके साथ मतदान की सांख्यिकी साझा करते हुए बेहद ख़ुश हैं! 2025 के चुनावों में हमारे पास कुल 15,138 पात्र मतदाता थे। उनमें से 2,197 मतदाताओं ने मतदान किया, जो संभावित मतदाताओं के 14.5% का प्रतिनिधित्व करता है। इस वर्ष का मतदान प्रतिशत पिछले वर्ष की तुलना में कम रहा, जिसमें 22.8% मतदान हुआ था। हमने डाले गए मतपत्रों की संख्या में कमी देखी, जो 3,415 से घटकर 2,197 हो गई; यह 35.6% की गिरावट को दर्शाती है।
2025 OTW चुनाव परिणाम
चुनाव समिति हमारे सारे उम्मीदवारों को इस साल के चुनाव में उनकी कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद देना चाहेगी। हम अपने निवर्तमान मण्डल निदेशकों जेनिफ़र हेंस और ज़िक्सिन झैंग को भी उनके मण्डल कार्यकाल के दौरान किए गए सभी कार्यों के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। इसके साथ, हम साल 2025 के परिणाम को ख़ुशी के साथ घोषित करते हैं। नीचे दिए गए उम्मीदवारों (अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में) को निदेशक मण्डल के लिए आधिकारिक तौर पर निर्वाचित किया गया है: एलिज़ाबेथ विल्टशर हारलन लीबरमन-बर्ग मण्डल का कारोबार आधिकारिक रूप से अक्तूबर 1 को शुरू होगा। हम मण्डल के नए सदस्यों को उनकी अवधियों के लिए… Read more
2025 OTW बोर्ड मतदान अब खुल गया है!
चुनाव शुरू हो गाएं हैं! प्रत्येक OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) सदस्य जो 1 जुलाई, 2024 और 30 जून, 2025 के बीच शामिल हुएँ हैं, उनके पास अब तक मतपत्र होना चाहिए। यदि आपको यह नहीं मिला है, तो कृपया पहले अपना स्पैम फ़ोल्डर जांचें, फिर हमसे संपर्क करें संपर्क फ़ॉर्म के माध्यम से। रसीदें UTC मे दिनांकित हैं। कृपया अपने दान की तिथि के लिए अपनी रसीद को जांचें। यदि आपका दान 30 जून UTC के बाद किया गया था, तब आप मतदान के लिए अयोग्य ठहराए जायेंगे। यदि आप सुनिश्चित नहीं हैं कि आपका दान समय सीमा से पहले किया गया था, तो… Read more
OTW के सदस्यों – मतदान निर्देशों के लिए अपना ईमेल देखें
इस समय, OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) के सभी सदस्य जो वोट देने के योग्य हैं, उन्हें 2025 के लिए मतदान निर्देशों से लिंक करने वाला एक ईमेल प्राप्त हुआ होगा। विषय पंक्ति थी “Voting Instructions for Organization for Transformative Works (OTW) Board Election” (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन (OTW) के लिए मतदान निर्देश मण्डल चुनाव)। कृपया ध्यान दें कि जिस किसी को भी यह ईमेल प्राप्त नहीं हुआ वह इस वर्ष मतदाता सूची में नहीं है और उसे मतपत्र प्राप्त नहीं होगा। मतदान निर्देश ईमेल में मतपत्र के परीक्षण संस्करण का लिंक होता है। कृपया यह सुनिश्चित करने के लिए उस लिंक का अनुसरण करें… Read more