Blog archives

हम एक संग्रह चलाते है जिसे हम AO3 पर आयात/बैक अप करना चाहते है। इसके लिए हमें क्या करना पड़ेगा?

आयातक उपकरण का उपयोग करने के लिए Open Doors (खुले दरवाज़े) से संपर्क करें। यदि आपकी कोई विशेष आवश्यकताएं हों तो कृपया हमें जरूर बताए — उदाहरण के लिए, अगर आप चाहते हैं कि हम आपके पुराने डोमेन की देखरेख संभाल लें, या अगर आपके संग्रह में मल्टीमीडिया सामग्री है।

हम AO3 पर एक खाता कैसे खोल सकते हैं?

Archive of Our Own – AO3 (हमारा अपना संग्रह) ने नवंबर 2009 में सार्वजनिक बीटा में प्रवेश किया था। खाता बनाने के लिए, आपको एक आमंत्रण की आवश्यकता है। हम आमंत्रण कोड का उपयोग कर रहे हैं ताकि AO3 नियंत्रित तरीके से बढ़ सके। हमें नए उपयोगकर्ताओं को धीरे-धीरे शामिल करने की आवश्यकता है ताकि हमारे खातों की संख्या हमारे हार्डवेयर, बैंडविड्थ, सहायता और समर्थन की क्षमताओं को पार ना करे। इससे हम सुनिश्चित कर सकते हैं कि AO3 का उपयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सर्वोत्तम संभव अनुभव मिले। जब आप एक आमंत्रण ईमेल प्राप्त कर लेते हैं, तो खाता निर्माण पेज पर जाने… Read more

क्या OTW अन्य सभी संग्रहों की जगह लेने का प्रयास कर रहा है?

नहीं। वास्तव में, हम आशा करते हैं कि अन्य प्रशंसक हमारे संग्रह सॉफ़्टवेयर, जो मुफ़्त में सार्वजनिक उपयोग के लिए और सार्वजनिक बीटा के लिए उपलब्ध होगा, को अपने खुद के संग्रह बनाने के लिए उपयोग करें। हम Archive of Our Own – AO3 (हमारा अपना संग्रह) में महत्वपूर्ण विशेषताओं और प्रशंसक-मैत्रीपूर्ण नीतियों के साथ एक बहु-फ़ैन्डम संग्रह बनाने की उम्मीद करते हैं, जो अनुकूलन योग्य और बढ़ने लायक है, और बहुत लंबे समय तक चलेगा। हम फैन्डम की डिपॉजिट पुस्तकालय बनना चाहते हैं, एक ऐसी जगह जहां लोग मौजूदा कार्य या परियोजनाओं का बैकअप ले सकते हैं और अचल लिंक पा सकते हैं, न… Read more

आर्काइव सॉफ़्टवेयर बनाने में इतना समय क्यों लग रहा है?

जिस प्रकार के संग्रह की कल्पना OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) करता है, उस संग्रह का निर्माण करना एक सरल प्रक्रिया नहीं है। हम मौजूदा सॉफ़्टवेयर का उपयोग करके केवल एक संग्रह स्थापित नहीं कर रहे हैं, बल्कि प्रशंसकों की जरूरतों के लिए बनाए गए नए ओपन-सोर्स संग्रह सॉफ़्टवेयर का निर्माण कर रहे हैं, जिसे आसानी से बनाए रखा जा सकता है और जिसका आसानी से पुनः उपयोग किया जा सकता है, और जो एक साथ लाखों उपयोगकर्ताओं की करोड़ों कहानियों को संभाल सके। यह काम स्वयंसेवकों के एक समूह द्वारा किया जा रहा है, जिसमें प्रशिक्षुओं का एक समूह शामिल है जो कोड लिखना… Read more

AO3 से किसे लाभ होता है? क्या उपयोगकर्ताओं को भुगतान देना पड़ता हैं?

एक संगठन के रूप में OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) और उसके सहित कोई भी, Archive of our own – AO3 (हमारा अपना संग्रह) या इसकी अंतर्वस्तु से पैसे नहीं कमाते हैं; वास्तव में, विपरीत सच है क्योंकि OTW AO3 को प्रकाशित करने के लिए भुगतान देता है। विज्ञापन नहीं दिखाए जाते हैं। इसकी बजाय, हम अपने उपयोगकर्ताओं से सहारा मांगने के लिए सार्वजनिक रेडियो-शैली प्रतिज्ञा अभियान आयोजित करते हैं। AO3 या इसके किसी भी उपकरण का उपयोग करने के लिए कभी भी किसी दान की आवश्यकता नहीं होगी।