AO3 (हमारा अपना संग्रह)
Archive of Our Own – AO3 (हमारा अपना संग्रह) ने नवंबर 2009 में सार्वजनिक बीटा में प्रवेश किया था। खाता बनाने के लिए, आपको एक आमंत्रण की आवश्यकता है। हम आमंत्रण कोड का उपयोग कर रहे हैं ताकि AO3 नियंत्रित तरीके से बढ़ सके। हमें नए उपयोगकर्ताओं को धीरे-धीरे शामिल करने की आवश्यकता है ताकि हमारे खातों की संख्या हमारे हार्डवेयर, बैंडविड्थ, सहायता और समर्थन की क्षमताओं को पार ना करे। इससे हम सुनिश्चित कर सकते हैं कि AO3 का उपयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सर्वोत्तम संभव अनुभव मिले। जब आप एक आमंत्रण ईमेल प्राप्त कर लेते हैं, तो खाता निर्माण पेज पर जाने के लिए ईमेल में दिए गए लिंक पर क्लिक करें। यदि आपको किसी अन्य उपयोगकर्ता ने आमंत्रण लिंक भेजी हुई है, तो उस लिंक पर क्लिक करने से आप सही जगह पर पहुंच जाएंगे।
Fanlore
फ़ैनलोर एक विकी है – एक बहु-लेखक वेबसाइट – जिसमें कोई भी प्रशंसक योगदान दे सकता है। हमारा लक्ष्य हमारे प्रशंसक समुदायों के इतिहास और वर्तमान स्थिति दोनों को रिकॉर्ड करना है—प्रशंसक कार्य, प्रशंसक गतिविधियां, प्रशंसक शब्दावली, व्यक्तिगत प्रशंसक और फैनिश-संबंधित आयोजनाएं। अधिक जानकारी के लिए फ़ैनलोर के बारे में पेज और फ़ैनलोर FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न) को देखें।
सभी प्रशंसकों और इच्छुक व्यक्तियों को लेख बनाकर या मौजूदा पृष्ठों में जानकारी जोड़कर फ़ैनलोर में योगदान करने के लिए आमंत्रित है। फैनिश इतिहास के संरक्षण के लिए आप जो कुछ भी योगदान दे सकते हैं उसका स्वागत है।
फ़ैनलोर की एक पहचान सुरक्षा नीति है जो यह सुनिश्चित करती है कि प्रशंसक अपनी उपनाम वाली प्रशंसक पहचान को, यदि वे चाहें तो, अपने वास्तविक नामों से अलग रख सकते हैं। इसके अतिरिक्त OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) प्रशंसकों की गोपनीयता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे वे हमारी सेवाओं के उपयोगकर्ता हों या नहीं। यदि विकि में कोई संपादन किया गया है जो आपकी सहमति के बिना आपके वास्तविक जीवन और प्रशंसक पहचानों को जोड़ता है तो कृपया फ़ैनलोर से संपर्क करें और हम इस परेशानियों को हल करने के लिए आपके साथ काम करेंगे।
फैन्डम अंतरराष्ट्रीय है, और हम दुनिया भर के प्रशंसकों के योगदान का स्वागत करते हैं। इस समय, फ़ैनलोर एक अंग्रेजी भाषा का संसाधन है, हालांकि संपादकों को फैंडम, फैनवर्क्स और प्रशंसक समुदायों को दस्तावेज करने के लिए पूरी तरह से प्रोत्साहित किया जाता है जो मूल रूप से अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं में आयोजित किए गए हो सकते हैं। यदि आप गैर-अंग्रेज़ी-भाषा के फ़ैन्डम के दस्तावेज़ीकरण पहलुओं पर सलाह या सहायता चाहते हैं, या विकी के अंतर्राष्ट्रीय दायरे को बेहतर बनाने के लिए फ़ैनलोर के साथ काम करने में रुचि रखते हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करें।
Open Doors
OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) की Open Doors (खुले दरवाज़े) परियोजना भविष्य के लिए फैनवर्क्स को संरक्षित करने के लिए समर्पित है। हमारा लक्ष्य विशेष रूप से उन फ़ैन्निश परियोजनाओं को संरक्षित करना है जो अन्यथा वर्तमान के अनुरक्षक की ओर से समय, रुचि, या संसाधनों की कमी के कारण खो सकते हैं।
कृपया अधिक जानकारी के लिए खुले दरवाज़े वेबसाइट को देखें, जिसमें खुले दरवाज़े परियोजना के बारे में सारे अक्सर पूछे जाने वाले सवाल शामिल हैं।
परिवर्तनकारी कार्य एवं संस्कृति
Transformative Works and Cultures – TWC (परिवर्तनकारी कार्य एवं संस्कृति) शैक्षिक पत्रिका के बारे में सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न।
Transformative Works and Cultures – TWC (परिवर्तनकारी कार्य एवं संस्कृति) व्यक्तिगत परिवर्तनकारी कार्यों और उस विस्तृत प्रशंसक संस्कृति (फ़ैनडम) के शैक्षणिक विश्लेषण के लिए एक स्थान प्रदान करता है जिससे वे उत्पन्न होते हैं। यह फ़ैनडम और फ़ैन्निश कार्यों के सामाजिक, शैक्षिक और सौंदर्य संबंधी मूल्य को प्रदर्शित करने में मदद करता है।
TWC उन प्रशंसकों की मदद करने को महत्व देता है जो सैद्धांतिक और शैक्षणिक दृष्टिकोण से फ़ैनडम में शामिल होने के इच्छुक हैं, ताकि वे अपने शैक्षिक अनुसंधान को अधिक व्यापक रूप से साझा कर सकें। इससे प्रशंसकों और शिक्षा जगत के बीच संचार में सुधार होता है, और यह प्रशंसक कार्यों और प्रशंसक प्रथाओं पर शैक्षिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) के उद्देश्य को एक सैद्धांतिक पृष्ठभूमि प्रदान करता है। परिवर्तनकारी कार्यों और प्रशंसक समुदाय पर शोध प्रकाशित करने के अलावा, TWC विशेष कार्यों के संदर्भ की व्याख्या करने और प्रशंसक कार्यों को अपने आप में रचनात्मक कला के रूप में स्थापित करने में मदद करने का प्रयास करता है।
Transformative Works and Cultures – TWC (परिवर्तनकारी कार्य एवं संस्कृति) वर्ष में कम से कम दो बार, 15 मार्च और 15 सितंबर को प्रकाशित होती है। कुछ वर्षों में, 15 जून को एक विशेष अंक जारी किया जाता है।
सविस्तार ऑनलाइन सबमिशन दिशानिर्देश Transformative Works and Cultures – TWC (परिवर्तनकारी कार्य एवं संस्कृति) website पर उपलब्ध हैं।
हम सभी के प्रस्तुतीकरण का स्वागत करते हैं, जब तक कि वे TWC के केंद्र और दायरे के साथ प्रस्तुतीकरण तैयारी चेकलिस्ट की सभी मदों का पालन करते हैं।
Transformative Works and Cultures – TWC (परिवर्तनकारी कार्य एवं संस्कृति) व्यापक रूप से कल्पित रूपांतरण, विभिन्न प्रकार के पाठों के साथ प्रशंसकों के जुड़ाव और प्रशंसक समुदायों के बारे में समकक्ष समीक्षित शैक्षिक लेख छापता है; इसके अलावा संपादकीय रूप से समीक्षित मेटा लेख और व्यक्तिगत निबंध; पुस्तक समीक्षाएं; और साक्षात्कार भी प्रकाशित करता है।
आप वर्तमान में किन विषयों पर लेख आमंत्रित किए जा रहे हैं, इसके बारे में TWC वेबसाइट के होमपेज पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Transformative Works and Cultures – TWC (परिवर्तनकारी कार्य एवं संस्कृति) अंक संख्या 25 से शुरू करते हुए, निबंधों को Creative Commons Attribution 4.0 International License के तहत लाइसेंस प्राप्त है। पत्रिका के तर्क की व्याख्या के लिए, 15 सितंबर, 2017 के संपादकीय, Copyright and Open Access को देखें।
यह लाइसेंस एट्रिब्यूशन के साथ गैर-व्यावसायिक और व्यावसायिक दोनों उपयोगों की अनुमति देता है। इसी कारण से, प्रेस जैसी संस्थाएँ जो लेखों को पुनर्मुद्रित करना चाहती हैं (व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए भी), उन्हें कॉपीराइट रिलीज कागजी कार्रवाई प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं है।
TWC अंक 1 से 24 तक Creative Commons Attribution-Noncommercial 3.0 Unported License के तहत लाइसेंस प्राप्त हैं। अंक 1 से 24 के लिए, लेखक के पास नहीं बल्कि TWC के पास कॉपीराइट सुरक्षित रहता है। लेखकों सहित लाभ के लिए सामग्री को पुन: पेश करने की इच्छा रखने वाले किसी भी व्यक्ति को TWC से अनुमति प्राप्त करनी होगी। ऐसी अनुमति नियमित रूप से निःशुल्क प्रदान की जाती है।
Transformative Works and Cultures – TWC (परिवर्तनकारी कार्य एवं संस्कृति) एक मल्टीमीडिया पत्रिका है जिसके लेखों में स्क्रीनशॉट, वीडियो एम्बेड और हाइपरलिंक शामिल हो सकते हैं; ऐसे में, पत्रिका को ऑनलाइन ही दिखना चाहिए। PDF ऑनलाइन पत्रिका के संवादात्मक (interactive) अनुभव की नकल करने में असमर्थ हैं।
इसके अतिरिक्त, TWC जानबूझकर उस महत्व को कम करना चाहता है जो शिक्षा जगत प्रिंट मीडिया को देता है। यदि हम आधिकारिक PDF बनाते हैं, तो इन दस्तावेजों को ऑनलाइन संस्करणों के बजाय केवल इसलिए आधिकारिक माना जाएगा क्योंकि शैक्षिक प्रकाशन उद्योग में प्रिंट को विशेषाधिकार दिया जाता है—जबकि PDF हमेशा एक संवादात्मक दस्तावेज़ का दूसरे दर्जे का स्थिर स्नैपशॉट (static snapshot) ही रहेगा।
हालाँकि, हम जानते हैं कि प्रशंसक TWC की सामग्री के PDF बनाकर इसे और अधिक व्यापक रूप से उपलब्ध कराना चाह सकते हैं। TWC ऐसी परिवर्तनकारी प्रशंसक गतिविधि को प्रोत्साहित करता है—यही कारण है कि पत्रिका को Creative Commons Attribution 4.0 International License के तहत कॉपीराइट किया गया है। जब तक दस्तावेज़ मूल स्रोत का URL प्रदान करता है, और जब तक पोस्ट करने वाला शुल्क नहीं लेता है, तब तक यह गतिविधि क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस की शर्तों के तहत पूरी तरह से स्वीकार्य है।
स्वयंसेवा
हाँ; कई OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) कर्मचारी अपना समय कई भूमिकाओं के लिए समर्पित करते हैं। हालाँकि, हम चाहते हैं कि आप उन भूमिकाओं में शामिल समय की माँगों पर गंभीरता से विचार करें जिनमें आपकी रुचि है और जो समय आपको संगठन को देना है। जब लोग कई भूमिकाओं में काम करते हैं तो यह हमारे स्वयंसेवकों और OTW दोनों के लिए मूल्यवान हो सकता है, लेकिन हम यह भी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम बहुत अधिक जिम्मेदारी वाले लोगों को ओवरलोड न करें। हमारी सभी नई स्थिति विवरण अपेक्षाओं को प्रबंधित करने में भूमिका के लिए अनुमानित समय की आवश्यकता प्रदान करते हैं। यह भी सुझाव दिया जाता है कि स्वयंसेवक अपनी समिति के अध्यक्ष के साथ अतिरिक्त भूमिका निभाने पर चर्चा करें।
सभी OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) स्वयंसेवक अतुल्यकालिक रूप से ऑनलाइन काम करते हैं, इसलिए आपको किसी विशेष स्थान पर रहने की आवश्यकता नहीं है। जब तक आपके पास इंटरनेट कनेक्शन हो, आप सही जगह पर हैं (और आपको दुनिया भर के लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा)।
हाँ! हम दुनिया भर के सभी पृष्ठभूमियों के स्वयंसेवकों का स्वागत करते हैं। हमारे पास ऐसे कई उपयोगकर्ता, सदस्य और स्वयंसेवक हैं जिनकी पहली भाषा अंग्रेज़ी नहीं है। हमारी कई ऐसे समिति और परियोजनाएँ हैं जिनमें एक से अधिक भाषाएँ बोलने वाले स्वयंसेवक हैं।
अंग्रेज़ी वह मुख्य भाषा है जिससे हम संगठन में एक-दूसरे के साथ संवाद करते हैं, इसलिए आपको अंग्रेज़ी में काम करने में सक्षम होने की आवश्यकता होगी, लेकिन इसमें निष्कलंक होना जरूरी नहीं है! यदि किसी खुली भूमिका के लिए आवेदन करने के बारे में आपको कोई प्रश्न हो, तो स्वयंसेवक एवं कर्मचारी भर्ती समिति को बताएं।
यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार की भूमिका में रुचि रखते हैं। एक बार जब आप सबमिट दबाते हैं, तो आपको आगे क्या होता है इसके बारे में जानकारी स्क्रीनपर दिखनी चाहिए। फिर, आपको एक स्वचालित प्रमाणीकरण संदेश प्राप्त होगा।
एक बार भर्ती समाप्त होने के बाद, स्वयंसेवक एवं कर्मचारी भर्ती समिति सभी आवेदन उनके संबंधित अध्यक्षों (समिति नेताओं) को भेजेंगे। इसके बाद अध्यक्ष अपनी मौजूदा जरूरतों के अनुसार स्वयंसेवक खोजने के लिए संभावित आवेदकों का साक्षात्कार चैट या अतिरिक्त प्रश्नावली के ज़रिए करेंगे। हम यथाशीघ्र सभी को उनके आवेदन के परिणाम बताएंगे।
हम नए अनुभवों की तलाश कर रहे सभी स्वयंसेवकों का स्वागत करना पसंद करेंगे, लेकिन हमारी कुछ भूमिकाओं के लिए निश्चित कौशल और अनुभव वाले स्वयंसेवकों की आवश्यकता होती है। किसी भूमिका के लिए शुरुआती लोगों को प्रशिक्षण देना इस बात पर भी निर्भर हो सकता है कि कितने अनुभवी स्वयंसेवक उन्हें प्रशिक्षित कर सकते हैं। पद का विवरण उस पद के लिए आवश्यक अनुभव और समय को दर्शाता है।
कृपया स्वयंसेवक पृष्ट पर उपलब्ध भूमिकाओं के लिए चेक करना जारी रखें।
आप फ़ैनलोर, OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) के फ़ैन्डम परिरक्षण विकी में जानकारी योगदान करके भी मदद कर सकते हैं। (शुरूआत करें a href=”https://fanlore.org/wiki/Fanlore:Portal”>नए उपयोगकर्ता पोर्टल से।) यदि आप Archive of Our Own – AO3 (हमारा अपना संग्रह) के कोड में योगदान करना चाहते हैं, तो आप औपचारिक रूप से स्वयंसेवा के बिना भी हमारे गीटहब के माध्यम से कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया देखें यह पृष्ट।
यदि किसी भूमिका की आवश्यकताओं के बारे में आपके कोई प्रश्न हैं, तो बेझिझक स्वयंसेवक एवं कर्मचारी भर्ती समिति से संपर्क करें।
फिलहाल हम केवल उन्ही भूमिकाओं के लिए आवेदन स्वीकार कर रहें हैं जो सूचित हैं। OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) में हमारी प्रक्रिया का हिस्सा केवल उन भूमिकाओं के लिए भर्ती करना है जो नए स्वयंसेवकों को स्वीकार कर रहे हैं और जिन्हें प्रशिक्षित करने और हमारे संग लाने के लिए तैयार हैं। हालाँकि, हम आपको उस भूमिका के लिए स्वयंसेवक पृष्ट और OTW समाचार पर नज़र रखने के लिए प्रोत्साहित करते हैं जिसमें आप रुचि रखते हैं।
आप OTW की फ़ैन्डम परिरक्षण विकी, फ़ैनलोर पर सूचना डालकर भी मदद कर सकते हैं।(नए उपयोगकर्ता पोर्टल से शुरू करें।) यदि आप Archive of Our Own – AO3 (हमारा अपना संग्रह) के कोड में योगदान करना चाहते हैं, तो आप औपचारिक रूप से स्वयंसेवा के बिना भी हमारे गीटहब के माध्यम से कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया देखें यह पृष्ट।
यदि किसी भूमिका की आवश्यकताओं के बारे में आपके कोई प्रश्न हैं, तो बेझिझक स्वयंसेवक एवं कर्मचारी भर्ती समिति से संपर्क करें।
जब आप OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) के लिए स्वेच्छा से काम करते हैं तो आपको जो भी नाम पसंद हो उसका उपयोग करने के लिए स्वागत है, बशर्ते कि यह OTW नाम नीति का पालन करता हो। कुछ स्वयंसेवक अपने काम को अपनी फ़ैन्डम पहचान से जोड़ना पसंद करते हैं और अन्य अपने कानूनी नाम का उपयोग करना पसंद करते हैं, खासकर यदि वे अपने रेज्यूमे या सीवी पर अपनी स्वयंसेवी सेवा का उपयोग करने की योजना बनाते हैं। (इस उद्देश्य के लिए आपको स्वेच्छा से अपने कानूनी नाम का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है। स्वयंसेवक एवं कर्मचारी भर्ती समिति आपके नियोक्ताओं के साथ आपके काम की पुष्टि कर सकते हैं।) आप ये दोनों में से कोई एक या या इस उपयोग के लिए एक बिल्कुल नया नाम चुन सकते हैं।
यदि आप टैग आयोजक स्वयंसेवक बन जाते हैं, लेकिन अपनी आयोजक पहचान को अपने मौजूदा खाते से जोड़ना नहीं चाहते हैं, तो आपकी अध्यक्षों आपको एक अलग खाता स्थापित करने में मदद कर सकती हैं। आपके मौजूदा खाते को आपके OTW नाम से मेल खाने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन आपके आयोजन के काम के दौरान आपका OTW नाम आपके Archive of Our Own – AO3 (हमारा अपना संग्रह) नाम से जुड़ सकता है।
कृपया ध्यान दें: कुछ सीमित भूमिकाओं के लिए आपको अपने कानूनी नाम का उपयोग करने की आवश्यकता होती है, क्योंकि उनमें बाहरी संगठनों के साथ काम करना होता है। यह हमेशा पद विवरण या आवेदन में बताया जाएगा।
यह निदेशक मंडल के सदस्यों के लिए भी कानूनी मान्यता है कि वे अपने कानूनी नाम का इस्तेमाल करे। निदेशक मंडल के उम्मीदवारों को अपने कानूनी नाम से ही चुनाव लड़ना होगा। परंतु उन्हें अपना OTW नाम केवल चुनाव में जीतने के बाद ही बदलना होगा।
हाँ, आप आवेदन करने के बाद या स्वयंसेवा कार्य में जुड़ने के बाद भी अपना नाम या जानकारी बदल सकते हैं। आपका नया नाम इस नीति के अनुसार होना चाहिए OTW नाम नीति।
यदि आप पाते हैं कि आप अपने पद के लिए अपेक्षित समय के भीतर अपने स्वयंसेवी कर्तव्यों को पूरा नहीं कर सकते हैं, तो आप अपनी समिति के अध्यक्षों से अवकाश लेने के लिए कह सकते हैं।
यदि आप स्वयंसेवी कार्य से सेवानिवृत्त होना चाहें, तो आप किसी भी समय ऐसा कर सकते हैं।
हाँ! पद विवरण पर सूचीबद्ध काल केवल न्यूनतम आवश्यकता है। वास्तव में, हमारे पास कई स्वयंसेवक हैं जो एक दशक से अधिक समय से OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) के साथ हैं!
आप अपने द्वारा उपयोग किए जाने वाले किसी भी ईमेल पते से आवेदन कर सकते हैं। हालाँकि, आपका ईमेल पता आपके आवेदन को संसाधित करने और समीक्षा करने के प्रभारी कुछ स्वयंसेवकों को दिखाई देगा। यदि आप अपनी प्रशंसक पहचान को अपने कानूनी नाम से नहीं जोड़ना चाहते हैं, तो अपने व्यक्तिगत/कार्य/पाठशाला के ईमेल पते का उपयोग न करें।
कृपया *@transformativeworks.org से ईमेल को श्वेतसूची (व्हाइटलिस्ट) में रखें ताकि आपको हमारे स्वयंसेवकों से संदेश प्राप्त हो सकें।
सभी आवेदनों को एक स्वचालित उत्तर प्राप्त होना चाहिए जिसमें प्रक्रिया के अगले चरण सूचित होंगे। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपको ये ईमेल प्राप्त हों, कृपया *@transformativeworks.org से ईमेल को श्वेतसूची (व्हाइटलिस्ट) में डालें।
यदि आपको 48 घंटों के भीतर ऑटो-रिप्लाई नहीं मिला है, तो कृपया अपने स्पैम फ़िल्टर की जाँच करें और स्वयंसेवक एवं कर्मचारी भर्ती समिति से संपर्क करें । हमें बताएं कि आपने किस पद के लिए आवेदन किया था और आवेदन में आपने कौन सा नाम इस्तेमाल किया था।
यदि आपको एक ऑटो-रिप्लाई प्राप्त हुआ है और आप उस समिति से प्रतिक्रिया प्राप्त करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं जिसके लिए आपने आवेदन किया है, तो कृपया ध्यान दें कि अधिकांश स्वयंसेवी आवेदकों को पद बंद होने के 2-4 सप्ताह बाद प्रतिक्रिया मिलती है। आप ऑटो-रिप्लाई पर प्रतिक्रियाओं के लिए समय अनुमान की पुष्टि कर सकते हैं। यदि वह समय बीत गया हो तो कृपया स्वयंसेवक एवं कर्मचारी भर्ती समिति से संपर्क करें । हमें बताएं कि आपने किस पद के लिए आवेदन किया था और आवेदन में आपने कौन सा नाम इस्तेमाल किया था।
आपको स्थिर इंटरनेट पहुंच की आवश्यकता होगी, क्योंकि हम संचार करने के लिए वेब-आधारित सॉफ़्टवेयर और ईमेल का उपयोग करते हैं। डेटा सुरक्षा कारणों से, स्वयंसेवकों को OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) के ईमेल सेवा प्रदाता का उपयोग करके ही स्वयंसेवी कार्य का संचालन और प्रबंधन करना होगा। कुछ भूमिकाओं के लिए विभिन्न वेबसाइटों या सॉफ़्टवेयर की पहुंच भी आवश्यक हो सकती है। इन उपकरणों का प्रवेश मुफ़्त है अथवा OTW द्वारा भुगतान किया जाता है।
यूरोपीय संघ (ई.यू.) के कानून के तहत सामान्य डेटा संरक्षण विनियमन (जीडीपीआर) का पालन करने के लिए, हम केवल 16 वर्ष या उससे अधिक उम्र के स्वयंसेवकों को ही स्वीकार कर सकते हैं। कुछ भूमिकाओं और समितियों के लिए 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के स्वयंसेवकों की आवश्यकता हो सकती है। आप पद विवरण पर आयु संबंधी आवश्यकताएँ पा सकते हैं।
नहीं, OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) में स्वयंसेवकों को उनके काम के लिए भुगतान नहीं मिलता है।
परंतु OTW स्वयंसेवकों से संगठन के लिए अपने काम के दौरान किए गए खर्चों का भुगतान करने की अपेक्षा नहीं करता है। OTW, संगठन के काम को पूरा करने के लिए आवश्यक ऑनलाइन टूल और सॉफ्टवेयर तक पहुंच के लिए भुगतान करेगा। हम पूर्व-अनुमोदित और आवश्यक खर्चों की प्रतिपूर्ति भी करेंगे।
OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) के लिए कुछ भूमिकाएँ ऐसे साधनों का उपयोग करती हैं जो कुछ सहायक तकनीक के साथ अच्छी तरह से काम नहीं कर सकते हैं। हमारा काम काफी हद तक टेक्स्ट-आधारित है, और कुछ भूमिकाएँ तेज़ गति वाली हो सकती हैं, और कुछ भूमिकाएँ ऐसी है जिनमें टेक्स्ट-आधारित चैट के रूप में तत्काल ऑनलाइन इंटरैक्शन की आवश्यकता होती है।
यदि आपके पास कुछ भूमिकाओं के लिए आवश्यक साधनों के बारे में प्रश्न हैं, तो कृपया हमे संपर्क करें और हम आपकी सहायता करने की पूरी कोशिश करेंगे।
स्वयंसेवक एवं कर्मचारी भर्ती समिति से संपर्क करें संपर्क फार्म द्वारा और हमें आपकी सहायता करने में खुशी होगी।