हम नए अनुभवों की तलाश कर रहे सभी स्वयंसेवकों का स्वागत करना पसंद करेंगे, लेकिन हमारी कुछ भूमिकाओं के लिए निश्चित कौशल और अनुभव वाले स्वयंसेवकों की आवश्यकता होती है। किसी भूमिका के लिए शुरुआती लोगों को प्रशिक्षण देना इस बात पर भी निर्भर हो सकता है कि कितने अनुभवी स्वयंसेवक उन्हें प्रशिक्षित कर सकते हैं। पद का विवरण उस पद के लिए आवश्यक अनुभव और समय को दर्शाता है।
कृपया स्वयंसेवक पृष्ट पर उपलब्ध भूमिकाओं के लिए चेक करना जारी रखें।
आप फ़ैनलोर, OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) के फ़ैन्डम परिरक्षण विकी में जानकारी योगदान करके भी मदद कर सकते हैं। (शुरूआत करें a href=”https://fanlore.org/wiki/Fanlore:Portal”>नए उपयोगकर्ता पोर्टल से।) यदि आप Archive of Our Own – AO3 (हमारा अपना संग्रह) के कोड में योगदान करना चाहते हैं, तो आप औपचारिक रूप से स्वयंसेवा के बिना भी हमारे गीटहब के माध्यम से कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया देखें यह पृष्ट।
यदि किसी भूमिका की आवश्यकताओं के बारे में आपके कोई प्रश्न हैं, तो बेझिझक स्वयंसेवक एवं कर्मचारी भर्ती समिति से संपर्क करें।