OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) अनुवादक दो स्तरों पर काम करते हैं: अनुवाद कर्मचारी और भाषा दल। कर्मचारी-वर्ग अनुवाद कार्यों का समन्वय करते हैं और अन्य समितियों के साथ संपर्क स्थापित करते हैं। भाषा दलों के सदस्यों की संख्या भिन्न होते हैं (कम से कम एक अनुवादक और एक बीटा रीडर के साथ) और इनमें ऐसे स्वयंसेवक शामिल होते हैं जो या तो देशी वक्ता होते हैं, या अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य भाषा में वाकपटु हैं।
इस वेबसाइट के अलावा, अनुवादक अन्य OTW परियोजनाओं जैसे Archive of Our Own – AO3 (हमारा अपना संग्रह) को अंतरराष्ट्रीय श्रोता के लिए सुलभ बनाने में भी मदद करते हैं।