Posts in Event
2025 OTW चुनाव समयरेखा और सदस्यता की समय सीमा
OTW निर्वाचन समिति को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि निदेशक मंडल के नए सदस्यों की तैनाती के लिए 2025 चुनाव की समय-सीमापोस्ट कर दी गई है। जैसा कि पहले घोषणा की गई थी, जिक्सिन झांग ने कार्यकाल समाप्त होने से कुछ समय पहले ही निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। इस साल, निदेशक मंडल से निम्नांकित निदेशक अपने पदों की अवधियों के अंत के कारण पदत्याग कर रहे हैं: Jennifer Haynes OTW के बोर्ड पर 7 निदेशक मौजूद हैं और इस साल OTW सदस्य बोर्ड पर 3 साल की अवधियाँ निभाने के लिए 2 नए सदस्यों का चुनाव करेंगे। इस… Read more
OTW का सदस्य बनें और 2024 चुनावों के लिए मतदान करें!
चुनाव का समय आ रहा है! OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) का सदस्य होने का अर्थ है इसके निदेशक मंडल के लिए मतदान करने में सक्षम होना। इसका असर Archive of Our Own – AO3 (हमारा अपना संग्रह), फ़ैनलोर, और Transformative Works and Cultures – TWC (परिवर्तनकारी कार्य एवं संस्कृति) जैसे प्रयोजनों के वर्तमान व भविष्यत् संचालन पर होता है। इस वर्ष, निदेशक मंडल के लिए हमारा चुनाव अगस्त 16 से अगस्त 19 तक होगा। (पूर्ण चुनाव समयरेखा 2024 देखें )। मतदान करने के लिए आपको 30 जून, 2024 के मध्यरात्रि UTC तक OTW का सदस्य बनना होगा (हमारे लिए वह समय क्या है?)। कृपया… Read more
अक्तूबर 2023 सदस्यता अभियान: स्वागत, नए सदस्यों!
हमारा अक्तूबर सदस्यता अभियान समाप्त हो गया है, और हमें यह घोषणा करते हुए खुशी है कि हमने पिछले कुछ दिनों में 6,113 सदस्य शामिल किए हैं! कुल $192,743.11 के लिए 74 देशों से योगदान आया है। हालाँकि सदस्यता अभियान अब समाप्त हो चुका है, आप अभी भी, वर्ष के किसी भी समय, सदस्य बन सकते हैं। 30 जून, 2024 को रात्रिकाल 11:59 बजे यू.टी.सी. से पहले शामिल होने पर आप अगले वर्ष अगस्त मे हमारे वार्षिक OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) निदेशक मण्डल के चुनावों मे मतदान करने के पात्र होंगे। क्योंकि हमारी विकास एवं सदस्यता टीम पहले से ही आपके धन्यवाद उपहारों को… Read more
अक्तूबर 2023 सदस्यता अभियान: सदस्यता का मतलब
जुलाई मे DDoS आक्रमण के बाद जब Archive of Our Own – AO3 (हमारा अपना संग्रह – AO3), फ़ैनलोर, और हमारा दान फॉर्म बंद हुए थे, कई प्रशंसकों ने अगले कुछ महीनों मे दान देके प्रतिक्रिया व्यक्त की। हम आपकी उदारता और समर्थन के इस प्रदर्शन के साथ हमलों का जवाब देने की आपकी इच्छा दोनों की बहुत सराहना करते हैं। हमें 2022 के जुलाई और अगस्त की तुलना में 2023 के जुलाई और अगस्त में दान में 35% की वृद्धि प्राप्त हुई। इसीलिए, हमारे सामान्य अक्तूबर सदस्यता अभियान के दौरान, हम आपको OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) – AO3, फ़ैनलोर, और अन्य परियोजनाओं के… Read more
अक्टूबर 2022 सदस्यता अभियान: आपके समर्थन के लिए धन्यवाद
हमारा अक्टूबर सदस्यता अभियान समाप्त हो गया है, और आपकी सदाशयता के लिए हम आपके आभारी हैं। हमें यह सूचना देते हुए खुशी हो रही है कि 78 देशों से 7,683 दाताओं की बदौलत हमने कुल $2,76,467.69 जुटाए हैं! हम विशेष रूप से सन्तुष्ट हैं कि आप में से 6,147 ने अपने दान के साथ अपनी OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) सदस्यता शुरू या नवीनीकृत की है। सदस्यता अभियान अभी के लिए समाप्त हो गया है लेकिन हम साल भर दान स्वीकार करते हैं। आप वर्ष के किसी भी समय मत देने वाले सदस्य बन सकते हैं— अगस्त में हमारे वार्षिक OTW निदेशक मंडल के… Read more