Posts by mango mochi

2025 के OTW चुनावी सांख्यिकी

अब जबकि 2025 के चुनाव समाप्त हो चुके हैं, हम आपके साथ मतदान की सांख्यिकी साझा करते हुए बेहद ख़ुश हैं! 2025 के चुनावों में हमारे पास कुल 15,138 पात्र मतदाता थे। उनमें से 2,197 मतदाताओं ने मतदान किया, जो संभावित मतदाताओं के 14.5% का प्रतिनिधित्व करता है। इस वर्ष का मतदान प्रतिशत पिछले वर्ष की तुलना में कम रहा, जिसमें 22.8% मतदान हुआ था। हमने डाले गए मतपत्रों की संख्या में कमी देखी, जो 3,415 से घटकर 2,197 हो गई; यह 35.6% की गिरावट को दर्शाती है।

2025 OTW चुनाव परिणाम

चुनाव समिति हमारे सारे उम्मीदवारों को इस साल के चुनाव में उनकी कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद देना चाहेगी। हम अपने निवर्तमान मण्डल निदेशकों जेनिफ़र हेंस और ज़िक्सिन झैंग को भी उनके मण्डल कार्यकाल के दौरान किए गए सभी कार्यों के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। इसके साथ, हम साल 2025 के परिणाम को ख़ुशी के साथ घोषित करते हैं। नीचे दिए गए उम्मीदवारों (अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में) को निदेशक मण्डल के लिए आधिकारिक तौर पर निर्वाचित किया गया है: एलिज़ाबेथ विल्टशर हारलन लीबरमन-बर्ग मण्डल का कारोबार आधिकारिक रूप से अक्तूबर 1 को शुरू होगा। हम मण्डल के नए सदस्यों को उनकी अवधियों के लिए… Read more

2025 OTW चुनाव उम्मीदवारों का एलान

उम्मीदवारों का एलान OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) को 2025 के चुनाव के लिए दिए गए उम्मीदवारों का एलान करते हुए ख़ुशी हो रही है (दिए गए नाम वर्णानुक्रम में)। C. Ryan S. Elizabeth W. Harlan L.B. क्यूँकि हमारे पास 2 गद्दियाँ और 3 उम्मीदवार हैं, साल 2025 का चुनाव लड़ा जाएगा, यानी, OTW के सदस्य मतदान करेंगे ये निर्णय लेने के लिए कि कौन से उम्मीदवार गद्दियाँ भरेंगे।

2024 के OTW चुनावी आंकडे

अब जब 2024 के चुनाव समाप्त हो चुके है, हम आपके साथ मतदान के आंकडे साझा करते हुए बेहद खुश हैं! साल 2024 चुनाव के लिए, हमारे पास कुल 14,959 पात्र मतदाता थे। उनमें से, 3,415 मतदाताओं ने मतदान किया, जो संभावित मतदाताओं के 22.8% का प्रतिनिधित्व करता है। हमारे इस साल का मतदाता प्रतिशत पिछले साल से कम था, जिसमें 27.8% मतदान हुआ था। हमने डाले गए मतपत्रों की संख्या में भी कमी देखी, जो 4,247 से 3,415 गिरी है और -19.6% की कमी दर्शाती है।

2024 OTW चुनाव परिणाम

चुनाव समिति हमारे सारे उम्मीदवारों को इस साल के चुनाव में उनकी कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद देना चाहेगी। इसके साथ, हम साल 2024 के परिणाम को ख़ुशी के साथ घोषित करते हैं। नीचे दिए गए उम्मीदवारों (अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में) को निदेशक मण्डल के लिए आधिकारिक तौर पर निर्वाचित किया गया है: Erica Frank Rachel Linton मण्डल का कारोबार आधिकारिक रूप से अक्तूबर 1 को शुरू होगा। हम मण्डल के नए सदस्यों को उनकी अवधियों के लिए शुभकामनाएँ देते है। इसके साथ, यह चुनाव अवधि समाप्त होती है। उन सभी को धन्यवाद जो ख़बर फैलाकर, उम्मीदवारों को प्रश्न पूछकर, और, बेशक, मतदान देकर शामिल… Read more