आज अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस है और हम सभी अद्भुत स्वयंसेवकों को धन्यवाद देना चाहते हैं जो OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) को चालू रखते हैं। OTW में अभी 894 स्वयंसेवक हैं, जो 18 समितियों में काम कर रहे हैं – इनमें से कई स्वयंसेवकों की संगठन में एक से अधिक भूमिका है! इसके अलावा हमारे कुछ स्वयंसेवकों ने काफी समय से OTW के लिए काम किया है! 6 स्वयंसेवक हैं जो शुरू से हमारे साथ जुड़े रहे हैं, और 37 स्वयंसेवक जो लगभग दस साल या उससे अधिक समय से हैं। हम आपकी वर्षों की सेवा के लिए पूरे दिल से धन्यवाद करते हैं। Read More
Author: Heleen

AO3 पर 30,00,000 रेजिस्टर्ड उपयोगकर्ता मनाते हुए!
OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) यह बताने में बहुत खुशी प्राप्त करता है कि Archive of Our Own – AO३ (हमारा अपना संग्रह) पर 30,00,000 उपयोगकर्ता दर्ज हो गए हैं! Read More