AO3 पर 30,00,000 रेजिस्टर्ड उपयोगकर्ता मनाते हुए!

OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) यह बताने में बहुत खुशी प्राप्त करता है कि Archive of Our Own – AO३ (हमारा अपना संग्रह) पर 30,00,000 उपयोगकर्ता दर्ज हो गए हैं!

नवम्बर 14, 2009 पर अपने दरवाजे लोगों के लिए खोलने के बाद, AO3 ने तीव्र उत्थान देखा है। हम 10,00,000 रेजिस्टर्ड उपयोगकर्ता के मुक़ाम तक ऑक्टोबर 31, 2016 पर पहुंचे थे, और केवल एक साल पहले जुलाई 17, 2019 पर 20,00,000 रेजिस्टर्ड उपयोगकर्ता के मुकाम तक पहुंचे थे। इस नए मुकाम तक पहुंचने पर हमें बहुत खुशी है।

यह हम आप जैसे उपयोगकर्ता, रेजिस्टर्ड और अनरेगिसटेरेड दोनो, के बिना नहीं कर पाते और हमें इस मुक़ाम तक पहुँचाने के लिए हम आपको पर्याप्त धन्यवाद नही कर सकते।

आपके अभिदान — आपके फ़ैनवर्क, आपकी टिप्पणी, आपके संग्रह और संग्राम — के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हमें उम्मीद है कि यह मुकाम आने वाले कई मुक़ामों में से एक है और जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे, आप हमारे साथ आगे बढ़ेंगे।

हालांकि हर AO3 उपयोगकर्ता के लिए हम बहुत आभारी हैं, AO3 पर खाता खोलने के बहुत फायदे हैं! सबसे पहले, आप निषिद्ध कार्यों तक पहुँच पाएँगे। कुछ कार्य ऐसे पोस्ट किए गए हैं कि वह केवल लॉग्ड-इन उपयोगकर्ता द्वारा देखे जा सकते हैं।

दूसरा, पंजीकृत उपयोगकर्ता AO3 स्किन का प्रयोग कर सकते हैं जो उनका पढ़ने का अनुभव बदल सकता है और AO3 को और भी सुलभ बना सकता है। Reversi (रेवेरसाई) स्किन AO3 का डार्क मोड है और कई विकल्पों में से एक है।

तीसरा, आप अपने पसंदीदा कार्यों और कार्य निर्माताओं को सब्स्क्राइब करके उनके बारे में अवगत हो सकते हैं। किसी कार्य के अप्डेट को देखने के लिए आपको पृष्ठ को बार-बार रेफ़्रेश नहीं करना पड़ेगा: सूचना सीधे आपके इनबॉक्स में भेजी जाएगी। बेशक यह केवल तीन कारण है, लेकिन इसके अलावा और भी हैं!

AO३ पर पंजीकृत उपयोगकर्ता बनने के बहुत तरीके हैं। आप AO3 से कभी भी आमंत्रण का अनुरोध कर सकते हैं। इस आमंत्रण का प्रतीक्षा काल आप आमंत्रण निवेदन जानकारी पृष्ट पर देख सकते हैं। अगर आप इंतजार नहीं करना चाहते हैं, तो आप अपने मित्रों से आमंत्रण के लिए पूछ सकते हैं। बहुत से उपयोगकर्ताओं के पास आमंत्रण होते हैं जो वह दूसरों को बांट सकते हैं– अगर आप प्रतीक्षा सूची में लगना नहीं चाहते हैं, आपको यह रास्ता अपनाना चाहिए।

आपके कई सालों के प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद करते हुए, हमने फ़ोन और डेस्क्टॉप वॉल्पेपर बनाया है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। इन्हे अपने उपकरणों पर डाउनलोड कीजिए और हमारे साथ जश्न मनाइए!

AO3 फ़ोन वॉल्पेपर
(चित्र को चुनिए उसे बड़ा करने के लिए)

AO3 कम्प्यूटर वॉल्पेपर
(चित्र को चुनिए उसे बड़ा करने के लिए)


OTW कई परियोजनाओं का गैर-लाभकारी मूल संगठन है, जिसमें AO3, फ़ैनलोर, Open Doors, TWC, और OTW कानूनी वकालत शामिल हैं। हम एक प्रशंसक द्वारा चालित, पूरी तरह से स्वयंसेवकों द्वारा समर्थित दाता-समर्थित संगठन है। OTW वेबसाइट पर हमारे बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें। इस पोस्ट का अनुवाद करने वाले स्वयंसेवक अनुवादकों की हमारी टीम के बारे में अधिक जानने के लिए अनुवाद पृष्ठदेखें

Announcement, Archive of Our Own

Comments are closed.