OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) समितियों में संगठित है, जो स्वयंसेवकों से बनी है। प्रत्येक समिति का एक विशिष्ट लक्ष्य है, हालांकि अधिकांश समितियां विभिन्न OTW परियोजनाओं का सहयोग करने और संगठन की सफलता में योगदान के लिए मिलकर काम करती हैं। अगर आप OTW का सहयोग करने के लिए अपना समय देने में रुचि रखते हैं, तो स्वयंसेवक सूची को देखें, अगर कोई स्थिति जो आपके कौशल और रुचियों से मिलती हो खुली है। OTW समितियाँ:
सुलभता, डिज़ाइन एवं तकनीक
सह-अध्यक्ष: Brian Austin और sarken
OTW की ओर से सॉफ्टवेयर अभिकल्प और निर्माण का समन्वय करती है। इस समिति की मुख्य परियोजना एक ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर पैकेज, OTW-Archive का निर्माण है, जो Archive of Our Own – AO3 (हमारा अपना संग्रह) का निर्माण और समर्थन करेगा।
AO3 प्रलेखीकरण
सह-अध्यक्ष: Claire P. Baker, Fiona M और telescopicpoems
AO3 प्रलेखन समिति AO3 के लिए पूर्ण और अद्यतित उपयोगकर्ता-उन्मुख और आंतरिक प्रलेखन बनाने और बनाए रखने के लिए मौजूद है। इसमें अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न, ट्यूटोरियल, स्क्रीनकास्ट और अन्य AO3-संबंधित प्रलेखन शामिल हैं, हालाँकि समिति का काम सिर्फ़ इन्हीं तक सीमित नहीं है।
बोर्ड सहायक दल
अध्यक्ष: therealmorticia
ये OTW निदेशक बोर्ड को प्रशासनिक कार्यों और प्रयोजना संचालन में मदद करते हैं ताकि बोर्ड गम्भीर मसलों को प्राथमिकता दे सके और अधिक प्रभावशाली रूप से कार्य कर सके।
संचारण
अध्यक्ष: choux
ये समाचार पत्रिका, ब्लॉग पोस्ट, मीडिया संपर्क, और हमारी विभिन्न परियोजनाओं को बढ़ावा देने से संबंधित अन्य कार्यों को सम्भालते हैं। इसके अतिरिक्त, ये एक आंतरिक समाचार-पत्रिका चलाते हैं और संगठन के लिए आयोजनों और कार्यसिद्धियों को अंकित करते हैं।
विकास एवं सदस्यता
सह-अध्यक्ष: Amy2 और Nrandom
संगठन के लिए अनुदान संचय और सदस्यता-निर्माण को संभालती है। हमारे सदस्य और दाता जानकारी के सुरक्षित डेटाबेस को भी बनाए रखती है, और यह सुनिश्चित करती है कि प्रत्येक सदस्य OTW चुनावों में मतदान कर सके।
निर्वाचन
सह-अध्यक्ष: disjointed और Marion McGowan
निर्वाचन समिति OTW के निदेशक मंडल के सदस्यों के लिए वार्षिक चुनाव आयोजित करती है। यह चुनाव हर साल अगस्त महीने में होता है, और उसमें मतदान OTW के सशुल्क सदस्यों द्वारा होता है। निर्वाचन समिति शुरू से अंत तक चुनाव प्रक्रिया के सभी पहलुओं के लिए जिम्मेदार है। इनमें शामिल हैं, उम्मीदवारों की तैयारी, चुनाव प्रक्रिया के तकनीकी पहलू, यह सुनिश्चित करना कि पूरी प्रक्रिया हमारे उप-नियमों का पालन करती है, और चुनाव समय को चलाना (जब उम्मीदवारों को सदस्यों से परिचित कराया जाता है और प्रश्न पूछे जाते हैं)।
फ़ैनलोर
सह-अध्यक्ष: Becca Bun, Jules Moon और Noah A
फ़ैनलोर विकि को बनाए रखती है। इनमें शामिल है, फ़ैनलोर विकि के सम्पादकों का सहयोग करना, और विकि को परिभाषिय और व्यवस्थित करने के लिए एक बुनियादी ढांचा स्थापित करना।
वित्त
अध्यक्ष: Yuechiang Luo
वित्त समिति की ज़िम्मेदारी है OTW के वित्त संबंधित अभिलेखों को सटीक रखना, भुगतान करना और किए गए भुगतान का हिसाब रखना, बोर्ड के साथ आय-व्ययक बनाना और अद्यतन करना, सटीक और सूचनात्मक वित्तीय विवरण तैयार एवं जारी करना, और सुनिश्चित करना कि OTW अपनी सभी कर भुगतान से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करता है।
वैध
सह-अध्यक्ष: Betsy Rosenblatt, Rebecca Tushnet और Stacey Lantagne
OTW की Legal Advocacy (कानूनी वकालत) की गतिविधियों का संचालन करती है, बोर्ड और अन्य समितियों को क़ानूनन मामलों में सलाह देती है, और अन्य वकालत समूहों और बाहरी कानूनी परामर्शदाता के साथ संपर्क रखती है। इस समिति में ज्यादातर कानूनी पेशेवर शामिल हैं।
खुले दरवाज़े
अध्यक्ष: Eskici
Open Doors (खुले दरवाज़े) उन सभी प्रकार के फ़ैनवर्क को सुरक्षित रखने के लिए काम करती है जो जोखिम में हैं।
नीति और दुरुपयोग
सह-अध्यक्ष: Flerken और wichard
AO3 सेवा की शर्तों के उल्लंघनों के बारे में प्रश्नों और रिपोर्टों का उत्तर देता है।
सामरिक योजना
सह-अध्यक्ष: natalieee5 और Dan-i
OTW की रणनीतिक योजना की हर १-३ साल में समीक्षा और संशोधन करती है।
सहायता
सह-अध्यक्ष: Kyrie और Paula
उपयोगकर्ताओं और AO3 की अन्य समितियों के बीच संचार का कार्य करती है। सहायता समिति उपयोगकर्ता द्वारा अनुभव की गयी तकनीकी समस्याओं का समाधान करने में मदद करती है और उपयोगकर्ताओं की प्रतिक्रिया को आगे पहुँचाती है।
प्रणाली
अध्यक्ष: Frost The Fox
OTW और उनकी परियोजनाओं के परिसेवकों और बुनियादी ढांचे का प्रबंधन करती है।
टैग आयोजन
सह-अध्यक्ष: brhi, Dre और Qem
AO3 पर उनकी टैग दिशानिर्देशों के अनुसार अन्य टैग को छांटती और व्यवस्थित करती है, बेहतर फ़िल्टरिंग और खोज के लिए संबंधित टैग को एक साथ जोड़ती है, ताकी उपयोगकर्ता खुद के कार्यों को स्वेच्छानुसार टैग कर सकें।
अनुवाद
सह-अध्यक्ष: Ioana और Natalia Gruber
स्वयंसेवी अनुवादकों का समन्वय करती है और अन्य समितियों के साथ उनकी परियोजनाओं और दस्तावेजों को अधिक से अधिक भाषाओं में उपलब्ध कराने के लिए संपर्क करती है।
TWC
सह-अध्यक्ष: Bridget Kies और Kristina Busse
Transformative Works and Cultures – TWC (परिवर्तनकारी कार्य एवं संस्कृति) का प्रशासन करती है, जो मीडिया अध्ययन की एक छमाही अंतरराष्ट्रीय समकक्ष समीक्षित शैक्षिक पत्रिका है। इस समिति के कार्य में शामिल है TWC के ओपन-सोर्स जर्नल सॉफ़्टवेयर (OJS) को प्रशासित करना, प्रस्तुत किए गए कार्यों पर विचार करना और आवश्यकतानुसार लेखकों और कार्यों के साथ काम करना। यह समिति OJS के माध्यम से दस्तावेजों को सहकर्मी समीक्षा, संशोधन, प्रतिलिपि, और लेआउट संभालती है।
उपयोगकर्ता प्रतिक्रिया अनुवादन
सह-अध्यक्ष: Qiao Chu और taki
विशिष्ट उच्च-आवश्यकता भाषाओँ में नीति, दुरुपयोग और सहायता दल की अनुवादन ज़रूरतों को पूरा करती है।
स्वयंसेवक एवं कर्मचारी भर्ती
सह-अध्यक्ष: Alison Watson और Eevee
सभी समितियों और परियोजनाओं के लिए स्वयंसेवकों को भर्ती कर उनका प्रबंधन करती है, उन्हें विभिन्न प्रकार के उपकरणों से लैस करती है, और उनकी सेवा पर नज़र रखती है। स्वयंसेवक एवं कर्मचारी भर्ती समिति स्वयंसेवी के अभिलेख का एक बड़ा डेटाबेस भी बनाए रखती है, भर्ती अभियान का प्रबंधन करती है, और OTW परियोजनाओं और समितियों के लिए आंतरिक संदर्भ सामग्री और प्रलेखन तैयार रखती है। यह एक मजबूत ज्ञान आधार का निर्माण करती है और रखरखाव करके आंतरिक पारदर्शिता और निरंतरता में सहायता करती है।