हम कौन हैं
अनुवाद समिति एक स्वयंसेवक टीम है जिसमें दुनिया भर से सदस्य शामिल हैं। हमारी मुख्य जिम्मेदारी OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) की अन्य कृतियों और परियोजनाओं को उन प्रशंसकों तक पहुंचना है, जो अंग्रेजी नहीं बोल सकते हैं। हम अन्य OTW समितियों की सहायता और गैर-अंग्रेजी बोलने वाले प्रशंसकों और उपयोगकर्ताओं के साथ संवाद भी करते हैं।
आंतरिक रूप से, हमारी समिति अनुवादकों और स्वयंसेवक प्रबंधकों में विभाजित है। अनुवादक भाषा टीमों में काम करते हैं; वे अनूदित ग्रंथों को बनाते और प्रूफ़रीद करते हैं। स्वयंसेवी प्रबंधक भाषा टीमों का समन्वय करते हैं और अनुवाद कार्य से सम्बंधित प्रशासनिक कार्यों का ध्यान रखते हैं, जैसे कि दस्तावेज़ बनाना और अपलोड करना, समय सीमाओं पे नज़र रखना, संभावित अनुवादकों का साक्षात्कार करना, और नए स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करना।
हमारे पास अलग-अलग आकार की 47 भाषा टीमें हैं: अफ्रीकी, अरबी, बंगाली, ब्राज़ीलियाई, पुर्तगाली, बुल्गारियन, कैटलन, सरलीकृत चीनी, पारंपरिक चीनी, क्रोएशियाई, चेक, डेनिश, डच, एस्टोनियाई, फिलिपिनो, फिनिश, फ्रेंच, जर्मन, ग्रीक, हिब्रू, हिंदी, हंगेरियन, इंडोनेशियाई , इतालवी, जापानी, कोरियाई, किरगिज़, लिथुआनियाई, मैसेडोनियन, मलय, मराठी, नार्वेजियन, फ़ारसी, पोलिश, ब्राज़ीलियाई पुर्तगाली, यूरोपीय पुर्तगाली, रोमानियाई, रूसी, सर्बियाई, सिंहली, स्लोवाक, स्लोवेनियाई, स्पेनिश, स्वीडिश, थाई, तुर्की, यूक्रेनी, वियतनामी, और वेल्श। हम हमेशा नई भाषा टीमों को शुरू करने के अवसरों की तलाश में हैं!
हमारा काम
अनुवाद समिति OTW के दस्तावेजों और परियोजनाओं के लिए अनुवाद करती है, जिसमें शामिल हैं: संगठन की मुख्य साइट और Archive of Our Own- AO3 (हमारा अपना संग्रह) FAQs। हम OTW परियोजनाओं के लिए समाचार और नोटिस पर भी काम करते हैं, जैसे कि Open Doors (खुले दरवाज़े) आयात घोषणाएँ, AO3 समाचार लेख, OTW सदस्यता अभियान।
इसके अतिरिक्त, हम उपयोगकर्ता संदेशों और अनुरोधों का अनुवाद करने के लिए AO3 नीति & दुरुपयोग, और सहायता टीमों के साथ सहयोग करते हैं, और सार्वजनिक पदों पर गैर-अंग्रेजी टिप्पणियों का जवाब देने में मदद करते हैं।
टीम हिंदी के बारे में
- टीम हिंदी का गठन जून 2016 को हुआ था।
- इस समय 4 अनुवादक इसके सदस्य हैं।
- वे कार्यों का अनुवाद जैसे AO3 FAQs अथवा OTW वेबसाइट पर काम करते हैं।
- कुछ सदस्य AO3 सहायता अथवा नीति और दुरुपयोग टीम की, उपयोगकर्ताओं को जवाब देने में, मदद करते हैं।
हमसे संपर्क करें
यदि आप अनुवाद समिति, हमारी टीमों, या हमारे यहाँ स्वयंसेवक बनने के बारे में जानना चाहते हैं, या यदि आपके कोई प्रश्न हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करें— आपसे सुनकर हमें ख़ुशी होगी।
हम कहाँ हैं
दिसंबर 2022 तक दुनिया भर के OTW अनुवाद सदस्यों की एकाग्रता को दर्शाने वाला एक मानचित्र यहाँ दिया गया है, जिसमें अधिक सदस्यों वाले देश छायांकित हैं। (केवल वे सदस्य जो मानचित्र पर प्रदर्शित होने के इच्छुक थे, उन्हें शामिल किया गया है।) मानचित्र लोगों की राष्ट्रीयता या निवास की स्थिति को दर्शाता है, जो की प्रत्येक स्वयंसेवक की पसंद पर निर्भर करता है।