आप कैसे मदद कर सकते हैं?

OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) के प्रति रुचि दिखाने के लिए धन्यवाद। OTW की मदद करने के लिए कई तरीके हैं:

स्वयंसेवा!
क्या आप हमारी किसी परियोजना में मदद करने में रुचि रखते हैं? सभी प्रष्टभूमि और देशों से स्वयंसेवकों का स्वागत है। कुछ सामान्य तौर पर पूछे जाने वाले प्रश्नो के उत्तर के लिए हमारे स्वैच्छिक सेवा के FAQ (सामान्य प्रश्न) को देखिए!

दान करें!
OTW एक सदस्य समर्थित US (यूएस) 501(c)(3) गैर-लाभकारी संगठन है और हमारी सारी सेवाएँ मुफ़्त हैं। हम यह आपकी मदद के बिना नहीं कर सकते हैं। US$10 (INR 837.43 जुलाई 2024 तक) या उससे अधिक दान आपको सदस्यता प्रदान कर सकता है, और एक छोटा सा दान भी हमें बहुत आगे तक ले जा सकता है। आप डाक के द्वारा भी दान दे सकते हैं!

अनुदान संचय करें!
क्या आप किसी सम्मेलन में जा रहे हैं या प्रशंसकों से मिलने वाले हैं? क्या आप किसी अच्छे उद्देश्य के लिए पार्टी आयोजित करने का बहाना ढूंढ रहे हैं? मौज-मस्ती करते हुए, OTW की सहायता करने के लिए हमारी तृतीय पक्ष अनुदान संचय निर्देशों को देखें।

प्रचार करें!
आप पर्चे और रेखाचित्र को डाउनलोड कर के लोगों को हमारे बारे में जानकार कर सकते हैं।